{"_id":"683e1428b8a3fbfbcb08b504","slug":"dispute-during-garland-exchange-wedding-procession-returned-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1409-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जयमाला के दौरान मारपीट, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जयमाला के दौरान मारपीट, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात
Tue, 03 Jun 2025 05:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के आंवला में शादी समारोह के वरमाला कार्यक्रम के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि बरातियों और लड़की पक्ष के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। रात में ही थाने में पंचायत बैठाई गई, लेकिन बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। हालांकि राजीनामा होने के कारण दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
एक गांव के पूर्व प्रधान के नाती व थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की बेटी का विवाह समारोह रामनगर रोड स्थित एक रिजार्ट में रविवार रात संपन्न हो रहा था। जयमाल कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर वर व वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दूल्हे के भाई और दुल्हन के भाई में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
लड़का पक्ष वधू पक्ष से माफी मांगने को लेकर अड़ गया, लेकिन वधू पक्ष ने गलती लड़का पक्ष की बताकर माफी मांगने से इन्कार कर दिया। बाद में लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन वधू ने शादी करने से इन्कार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा और देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। समझौते के अनुसार वर पक्ष के लोग शादी में मिली बुलेट बाइक वापस करने, बरातघर का किराया व कैटरिंग का खर्चा देने पर राजी हो गए।
विज्ञापन