{"_id":"5d45f4818ebc3e6d1766ff19","slug":"dispute-bareilly-news-bly3711376105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना सब्जी मंडी भी ठेके पर .. जगह आधी और किराया दो गुना, फड़ वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना सब्जी मंडी भी ठेके पर .. जगह आधी और किराया दो गुना, फड़ वालों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम ने कुतुबखाना सब्जी मंडी को ठेके पर दे दिया है। अब ठेकेदार ने पैमाइश कराकर दो गुने से ज्यादा किराया वसूलना शुरू किया तो विरोध होने लगा है। इसके चलते ही शनिवार को सब्जीमंडी के तमाम व्यापारियों ने नगर निगम में हंगामा किया। कुतुबखाना सब्जीमंडी से नगर निगम की टीम हर फड़ से 30 रुपये रोजाना वसूल करती थी। फड़ वालों ने भी मनमानी जगह कब्जा रखी थी लेकिन सबकुछ मनमाने तरीके से चल रहा था। पिछले दिनों कुतुबखाना सब्जीमंडी का ठेका हो गया और नगर निगम ने ठेकेदार से एकमुश्त राशि ले ली। इसके बाद एक अगस्त से ठेकेदार के लोगों ने निर्धारित जगह के अनुसार दुकानदारों से तहबाजारी वसूल करनी शुरू की। इसमें दुकानदारों की जगह कम हुई और दरें दो गुना से भी ज्यादा हो गईं। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने मेयर और नगर आयुक्त को पत्र भेजे मगर कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर शनिवार को तमाम व्यापारी इकट्ठे होकर नगर निगम पहुंच गए। नगर आयुक्त मीटिंग थे तो व्यापारी निगम में हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद राजस्व प्रभारी ललतेश सक्सेना उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने फड़ वालों के साथ सोमवार को ठेकेदार की मीटिंग कराकर मामले सुलझाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में सुनील मौर्य, अकील अहमद, नदीम, फजल, नसीम समेत तमाम व्यापारी शामिल थे। तिब्बती मार्केट की जगह लगने
वाला वाहन स्टैंड हटवाया
नगर निगम गेट के पास तिब्बती मार्केट की जगह लगने वाला वाहन स्टैंड शनिवार को निगम टीम ने नहीं लगने दिया। सुबह से ही वाहन चालकों को चेतावनी देकर हटाना शुरू कर दिया। दोपहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी ललतेश सक्सेना वहां पहुंचे तो दो ठेला लगे मिले, उन्होंने हड़काकर ठेला वालों को भी हटा दिया। बता दें कि दो दिन पहले वाहन चालकों को यहां से वाहन हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद न हटने पर शनिवार को निगम टीम ने सख्ती दिखाकर उन्हें हटा दिया।