फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dimple's all-round performance helped Dehradun Strikers lift the trophy.

Bareilly News: डिंपल के हरफनमौला प्रदर्शन से देहरादून स्ट्राइकर्स का ट्रॉफी पर कब्जा

Sat, 01 Nov 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dimple's all-round performance helped Dehradun Strikers lift the trophy.
बरेली। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग और श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट के अंतिम दिन शुक्रवार को देहरादून स्ट्राइकर्स और एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पूरे मैच में डिंपल के हरफनमौला प्रदर्शन से देहरादून स्ट्राइकर्स ने 10 रनों से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान देहरादून की कप्तान आराधना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसमें डिंपल कंडारी ने 27 रन, याशिका ने 28 रन बनाए। वहीं, देहरादून को 13 अतिरिक्त रन भी हासिल हुए। जीत के लिए 119 रन का पीछा करने उतरी एसआरएमएस के खिलाड़ियों ने संभल कर खेलना शुरू किया। जिसके चलते रनों और गेंदों के बीच अंतर बढ़ता गया और तेज खेलने के चक्कर में बल्लेबाज अपने विकेट गंवा बैठे। अंत में एसआरएमएस की टीम नौ विकेट पर 108 रन ही बना सकी। इसमें मनीषा ने 27 रन, मुस्कान ने 23 रनों का योगदान दिया। नतीजा देहरादून स्ट्राइकर्स ने 10 रन से चैंपियन का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन



पूरे टूर्नामेंट में नीलम बिष्ट का रहा बोलबाला
देहरादून की नीलम बिष्ट ने टूर्नामेंट के चार मैच में सर्वाधिक 136 रन बनाए और 10 विकेट भी हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते नीलम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के साथ ही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी घोषित किया गया। नीलम बिष्ट तीन लीग मैच में भी मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। साथ ही उन्हें, प्रत्येक खिताब के लिए नकद पुरस्कार से भी नवाजा गया। पूरे टूर्नामेंट में 17 रन देकर दो विकेट हासिल करने वाली देहरादून की डिंपल कंडारी मैन ऑफ द मैच बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि स्क्वार्डन लीडर इंदू नायर ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देने के साथ शुभकामनाएं दीं। इसमें विजेता देहरादून स्ट्राइकर्स को 25000 रुपये व उपविजेता टीम एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी को 15000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देवमूर्ति, बीसीए के उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर, सह सचिव ओपी कोहली, ऋचा मूर्ति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डाॅ. प्रभाकर गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल डाॅ. ऋतु सिंह, डाॅ. एमएस बुटोला, डॉ. जसप्रीत कौर, डाॅ. सोवन मोहंती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed