फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Digital libraries will be built in 398 Gram Panchayats

Bareilly News: 398 ग्राम पंचायतों में बनेंगे डिजिटल पुस्तकालय

Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be built in 398 Gram Panchayats
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में परियोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




बैठक में बताया गया कि प्रत्येक डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण के लिए शासन से चार लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। पुस्तकालयों के लिए फर्नीचर, किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी जाएगी, जबकि आईटी संबंधी उपकरणों की खरीद यूपीडेस्को से होगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से कुल 398 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां दो या अधिक कमरे और एक हॉल उपलब्ध हैं, जो डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना के लिए उपयुक्त है। प्रथम चरण में 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ देवयानी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed