फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Difficult: Soya Nizam .. The whole city jammed

मुश्किल: सोया निजाम.. पूरा शहर जाम

Thu, 04 Mar 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Difficult: Soya Nizam .. The whole city jammed
जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

देखते-देखते बड़ी चुनौती बन गया सेटेलाइट, श्यामगंज, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा और कंपनी बाग रोड से निकलना
विज्ञापन

खोदकर छोड़ी गई सड़कों का निर्माण न होने से लगातार गंभीर होता जा रहा है जाम का संकट

बरेली। जाम में बुरी तरह फंसे शहर को पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने उसके हाल पर छोड़ दिया है। सीवर लाइन बिछाने के लिए एक के बाद एक सड़क को बंद कर खोदाई किए जाने से हालात अब बेकाबू होने लगे हैं। कोई ऐसा रास्ता नहीं बचा है जिस पर जाम से बचकर निकला जा सके। बुधवार को तहसीन मियां के उर्स के कुल के दौरान स्टेडियम रोड पर दोपहर 12 बजे के बाद करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
स्टेडियम रोड पर लगे भीषण जाम में श्यामगंज पुल से लेकर संजयनगर मोड़ तक वाहन फंसे रहे। डेलापीर से श्यामगंज की तरफ आ रहे लोग ईंट पजाया चौराहे तक आने के बाद वापस हो गए तो कई ईंट पजाया से रेलवे मैदान की तरफ घूम गए। शहर के अंदर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई के चलते सड़कों पर जाम के हालात रहे। शहरवासियों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। बरेली कॉलेज से पटेल चौक और कंपनी बाग से सर्किट हाउस की तरफ जाने वाली सड़क बंद होने से हालात और बिगड़ गए हैं। शहर के ज्यादातर प्रमुख मार्गों के बंद होने से दूसरे रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। ऊबड़ खाबड़ सड़कों पर जाम के बीच दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

खुर्रम गौंटिया रोड पर खोदाई चलने की वजह से ईसाइयों की पुलिया से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक करीब पंद्रह दिनों से श्यामगंज से होकर गुजर रहा है। इससे सेटेलाइट से श्यामगंज और विकास भवन रोड पर कई जगह भीषण जाम लग रहा है। मालियों की पुलिया पर हर दो मिनट में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। यही हाल श्यामगंज चौराहे का है। जलनिगम ने खोदाई के लिए खुर्रम गौंटिया रोड सिर्फ 10 दिन के लिए बंद करने को कहा था, लेकिन काम की गति को देखते हुए लग रहा है कि यहां अभी 15 दिन और काम चलेगा। इसके बाद ही सड़क पर यातायात शुरू हो सकेगा। पिछले सप्ताह जल निगम ने बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया था। इससे पुराने रोडवेज बस अड्डे से होकर नॉवल्टी चौराहे की ओर जाने वाला रोड बंद हो गया है। रोडवेज बसें अब सिकलापुर या फिर नॉवल्टी चौराहे से होकर बस अड्डे की तरफ आ रही हैं। इससे इन दोनों चौराहें पर दिन भर जाम लगा रहता है। जल निगम एक्सईएन ने बताया कि ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया तक सड़क का निर्माण हो गया है। इसी सप्ताह श्यामगंज तक सड़क के निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed