फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Didn't know about his own weapons, SSP removed him

Bareilly News: अपने ही असलहों की नहीं थी जानकारी, एसएसपी ने हटाया

Sun, 15 Dec 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Didn't know about his own weapons, SSP removed him
बरेली/सीबीगंज। कई पुलिसकर्मियों को अपने पास मौजूद असलहों की सही जानकारी ही नहीं है। एसएसपी ने शनिवार को सीबीगंज व भोजीपुरा थानों का वार्षिक निरीक्षण किया तो कई सिपाही टेस्ट में फेल हो गए। एसएसपी ने नाकारा स्टाफ को लाइनहाजिर कर दिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले सिपाही सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थाने का मुआयना कर दरोगा-सिपाहियों का असलहा संचालन का टेस्ट लिया। सिपाही अमित कुमार तय समय में असलहे को खोलकर बंद नहीं कर पाया तो उसे लाइनहाजिर कर दिया। मात्र 29 सेकेंड में इंसास राइफल को खोलकर बंद करने पर सिपाही अरविंद कुमार को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार कप्तान ने दिया। हेड कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार को जनसुनवाई में बेहतर कार्य करने, इंसास राइफल पर कांस्टेबल इमरान खान व महिपाल द्वारा एके 47 राइफल के बारे में पूरी जानकारी देने पर पुरस्कृत करने की घोषणा की। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम से पूछा कि मैस में खाना बनता है तो आपने मैस में खाना कब खाया। बताया कि बीस दिन पहले खाया था तो एसएसपी ने कहा कि आप भी मैस में कभी कभार खाना खाया कीजिए।
विज्ञापन

-----
दरोगाओं की प्रारंभिक जांच का निर्देश
भोजीपुरा। एसएसपी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान लगे थाना समाधान दिवस पर मौजूद शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण के लिए दिशानिर्देश दिए गए। पिछले समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संतोषजनक न मिलने पर संबंधित दरोगाओं की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया गया। एक शिकायत का निस्तारण नहीं करने को लेकर सिपाही संजय सागर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। मिल्क कलारा निवासी हेमशंकर की शिकायत 23 नवंबर से लंबित पड़ी थी। इस मामले में यह कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed