फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanteras marks the beginning of Deepotsav Bareilly markets buzz

Dhanteras 2025: धनतेरस से दीपोत्सव का शुभारंभ, बरेली के बाजार हुए गुलजार, दुकानों पर उमड़े ग्राहक

Sat, 18 Oct 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 01:28 PM IST
सार

धनतेरस पर बरेली के बाजारों में रौनक छा गई है। धनतेरस से पहले लोगों ने बड़ी तादाद में गहने, गाड़ियों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बुकिंग कराई है। शनिवार को इनकी डिलीवरी हो रही है। 

विज्ञापन
Dhanteras marks the beginning of Deepotsav Bareilly markets buzz
बाइक शोरूम पर बाइक देखते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के शुभ मुहूर्त में बाजार पर धनवर्षा के साथ शनिवार से रोशनी के पर्व दिवाली का आगाज हो गया है। धनतेरस पर बाजारों में खासी रौनक है। सुबह 11 बजे से ही ग्राहकों की भीड़ होने लगी। गहने, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य सेक्टर में बुकिंग के लिहाज से व्यापारियों ने 800 करोड़ के कारोबार का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


पारंपरिक मान्यतानुसार धनतेरस पर धातु खरीदने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य परिवार में बरकरार रहता है। इसलिए धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के समेत गाड़ी, बर्तन, होम एप्लांयसेज (घरेलू उपकरण) की खरीदारी ज्यादा होती है। व्यापारिक संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक, धनतेरस से पहले लोगों ने बड़ी तादाद में गहने, गाड़ियों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बुकिंग कराई है। इनकी डिलीवरी धनतेरस पर होगी। वहीं, घर के लिए जरूरी बर्तनों की भी जमकर बिक्री होगी। नए डिजाइन में एल्युमिनियम तांबे, फूल बर्तन की अच्छी मांग है।
विज्ञापन


एक ग्राम से कम वजन की अंगूठी, एक तोले का हार
सराफा कारोबारी मोहित आनंद के मुताबिक इसी वर्ष जनवरी से अब तक सोने-चांदी की कीमतों में करीब 60 फीसदी से ज्यादा बढ़त हो चुकी है। लिहाजा, एक ग्राम से कम वजन की ईयरिंग, नोज पिन, अंगूठी और एक तोले का हार भी तैयार कराया गया है। सोने-चांदी के पुराने प्रमाणित सिक्के उपलब्ध हैं। सर्वाधिक बुकिंग सोने की टेंपल ज्वेलरी, कड़े, कंगन, चूड़ी, कान की बाली, झुमके, मांग टीका, अंगूठी की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तांबे के साथ स्टेनलेस स्टील, नॉन स्टिक बर्तन का भी स्टॉक
क्रॉकरी कारोबारी प्रेम प्रकाश अग्रवाल के मुताबिक इस बार बाजार में स्टेनलेस स्टील, तांबे की नई डिजाइन के नॉन स्टिक बर्तनों का स्टॉक है। इसकी हर तरह की रेंज, डिजाइन उपलब्ध है। फूल के बर्तन भी मौजूद हैं। रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सी, हॉट केस, पानी गर्म रखने की बोतल, डिनर सेट जैसे होम एप्लांयसेज की भी अच्छी रेंज मार्केट में है। जीएसटी में कमी के अलावा ऑफर्स भी हैं।

शनिवार को भी होगी बुकिंग, ज्यादातर डिलीवरी दिवाली पर 
वाहन कारोबारी सचिन भसीन के मुताबिक इस बार धनतेरस शनिवार को है। मान्यतानुसार कई लोग लोहा घर नहीं ले जाते। ऐसे में उन्होंने वाहन तो बुक किए हैं, लेकिन डिलीवरी दिवाली पर लेंगे। इन्होंने पंच दीपोत्सव पर्व के दौरान करीब पांच सौ कार और दो हजार बाइक बिक्री का अनुमान जताया है। बताया कि जीएसटी की दर कम होने से भी कारोबार में तेजी रहेगी। शुक्रवार को बाइक, कार शोरूम पर बुकिंग का दौर जारी रहा।

ई-कॉमर्स में मेक इन इंडिया उत्पादों की बढ़ी बुकिंग
ई-कॉमर्स बरेली जोन के डीलर शुभम अग्रवाल के मुताबिक त्योहारी सीजन में क्विक, ब्लिंकइट और जेप्टो प्लेटफॉर्म पर किराना उत्पाद की बुकिंग बढ़ी हैं। इसमें घी, तेल, बेसन, सूजी, सफाई और होम केयर प्रोडक्टस, इलेक्ट्रिक दीये, मोमबत्ती, जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि शामिल हैं। बताया कि ऑर्डर में करीब 65 फीसदी मेक इन इंडिया प्रोडक्ट्स हैं। इस कारण कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

गेंदा डेढ़ सौ और गुलाब तीन सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा
त्योहारी सीजन में फूलों के भाव भी बढ़ गए हैं। जिला पंचायत घंटाघर, बिहारीपुर ढाल की ओर फूलों की दुकान पर गेंदा 150 रुपये और देसी गुलाब 300 रुपये प्रति किलो बिका। फूल विक्रेता शुभम के मुताबिक मंडी में फूल की आपूर्ति शुक्रवार को नहीं हुई। जिसके चलते मांग अधिक और माल कम होने की वजह से कीमत बढ़ गए हैं। बताया कि आम दिनों में गेंदा 80 रुपये और गुलाब 150 रुपये प्रति किलो बिकता है।

धनतेरस से दिवाली तक खुलेंगे बाजार, 30 को बंद होंगे
दिवाली त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शासनादेश के तहत धनतेरस से दिवाली पर्व तक बाजारों में साप्ताहिक बंदी से छूट दी है। इस दौरान जिन बाजारों में साप्ताहिक बंदी होती है वे बाजार, प्रतिष्ठान 30 अक्तूबर को बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed