फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devraniya's Inspector Crime and two constables suspended

Bareilly News: देवरनियां के इंस्पेक्टर क्राइम और दो सिपाही निलंबित

Sat, 23 Nov 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Devraniya's Inspector Crime and two constables suspended
बरेली। एसएसपी ने देवरनियां के इंस्पेक्टर क्राइम मुकेश कुमार समेत सिपाही अंकित कुमार और मयंक सिरोही को निलंबित कर दिया है। फोन कॉल पर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने और उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले में इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों देवरनियां थाने के सिपाही सुरेंद्र कुमार को डेंगू हो गया था। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के कहने पर सिपाही अंकित कुमार ने अपने मोबाइल फोन से कॉल करके उनकी सुरेंद्र से बात कराई थी। बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर ने कई अमर्यादित शब्द भी कहे थे। बाद में सिपाही अंकित और मयंक ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे यह ऑडियो वायरल हो गया और पुलिस की काफी किरकिरी हुई। एसएसपी अनुराग आर्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की रोक के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाले किला थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। दरोगा पहले भी विवादों में रहा है। किला थाने में राजा नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है। उसने वकील के जरिये हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। स्टे की कॉपी पुलिस और दरोगा को भी उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बाद भी दरोगा राजेंद्र ने राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed