फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boxers performed brilliantly in boxing championship

बॉक्सिंग चैंपियनशिप: मुक्केबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, राजस्थान के देवेंद्र व दिल्ली के योगेश बने विजेता

Thu, 09 Jan 2025 09:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 09:36 AM IST
सार

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे, सर्विसेज, ऑल इंडिया पुलिस, पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Boxers performed brilliantly in boxing championship
मुक्केबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बॉक्सिंग उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से बुधवार को आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें भारतीय रेलवे, सर्विसेज, ऑल इंडिया पुलिस, पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।

विज्ञापन


दूसरे दिन 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के देवेंद्र सोलंकी, मिजोरम के जोरमुआना, दिल्ली के योगेश, छत्तीसगढ़ के अंशुल पूनिया व आशुतोष यादव, बिहार के राहुल कुमार, हरियाणा के आशीष, ऑल इंडिया पुलिस के मनीष सिंह विजेता रहे। 50 से 55 भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के मनीष राठौर, केरला के बेसिल एम बेबी, महाराष्ट्र के संकेत गुड, दिल्ली के आशीष, ऑल इंडिया पुलिस के पवन भर्तवाल व मध्यप्रदेश के आनंद यादव ने अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन


65 से 70 भार वर्ग से हुई शुरुआत 
मुकाबले की शुरुआत 65 से 70 भार वर्ग में ऑल इंडिया पुलिस के हितेश गुलिया, राजस्थान के प्रियदर्शी सिंह आशिया, उत्तर प्रदेश के सौरव, गुजरात के मोहम्मद मोइन शेख विजेता रहे। 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के सुमित कुमार, उत्तरप्रदेश के श्याम मोहन सिंह, मणिपुर के दोनोई लेटेथिम, आंध्र प्रदेश के सत्यम व टोह और वेल्टर में हरियाणा के ईश पन्नू ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

75 से 80 किलो में जम्मू कश्मीर के चंद्रदेव सिंह, ऑल इंडिया पुलिस से लक्ष्य छाहर, गुजरात से सोजाद लीलगर, हरियाणा से शक्ति सिंह ने बाजी मारी । 80 से 85 के भार में महाराष्ट्र के हर्ष संवाल, सिक्किम के सिद्धांंत क्षेत्रीय, आंध्र प्रदेश के सुमित, केरल के प्रणव, दिल्ली के सहित दाराल ने जीत दर्ज की।

हैवी 85 से 90 किलो भार में दिल्ली के हर्ष लाकरा, ए सुपर हैवी 90 से अधिक किलोग्राम के भार में ओडिशा के पत्रा समीर, आंध्र प्रदेश के कृष्ण शर्मा ने जीत दर्ज की। तमिलनाडु, राजस्थान, एसएससीवी, मध्य प्रदेश,जम्मू एंड कश्मीर, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु,चंडीगढ़, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ऑल इंडिया पुलिस, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस दौरान द्रोणाचार्य विजेता जयदीप बिष्ट, फर्नांडीज, आशीष कुमार, टोक्यो ओलंपिक नरेंद्र, एशियाई पदक विजेता शिवा थापा, तीन बार के ओलंपिक प्रतिभागी सचिन, एसएससीवी युवा विश्व चैंपियन सचिन, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन बरेली के अध्यक्ष परम केसरवानी, रतन कुमार गुप्ता, रेलवे युवा विश्व चैंपियन वंशित, युवा विश्व चैंपियन सुरंजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed