{"_id":"5e18d2ee8ebc3e87c11d7f64","slug":"developement-bareilly-news-bly391449957","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगानगर परियोजनाः जल संरक्षण के लिए ड्रोन से सर्वे की मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगानगर परियोजनाः जल संरक्षण के लिए ड्रोन से सर्वे की मिली अनुमति
Sat, 11 Jan 2020 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : af.mi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगानगर आवासीय परियोजना में जल शक्ति योजना के तहत जल संरक्षण प्रोजेक्ट तैयार किया जाना है। इसके लिए बीडीए ने प्रशासन से ड्रोन से सर्वे करने की अनुमति मांगी है। यह परमिशन मिल जाने के बाद बीडीए सचिव ने इंदौर की एक संस्था को इसका कांट्रेक्ट दिया है।
विज्ञापन
बीडीए की इस आवासीय योजना में जल संरक्षण प्रोजेक्ट को तैयार किया जाना है, ताकि लाखों लीटर बारिश के पानी को इकट्ठा किया जा सके। बीडीए के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन से ड्रोन से सर्वे करने के लिए अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
जांच के बाद एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने इसके लिए बिथरी चैनपुर थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद बीडीए को इस शर्त के साथ प्रशासन ने आठ जनवरी को ड्रोन सर्वे की परमिशन दे दी है कि ड्रोन का प्रयोग केवल शासकीय कार्य के लिए ही किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद बीडीए सचिव ने यह सर्वे जल्द कराने के लिए इंदौर की मैसर्स ड्रोनमैप्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक संस्था को जिम्मेदारी दे दी है। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि मैपिंग होने के साथ अगली बारिश शुरू होने से पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने की कोशिश की जाएगी।