फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite warnings, 8% of schools recorded digital attendance

Bareilly News: चेतावनी के बावजूद आठ प्रतिशत स्कूलों ने दर्ज की डिजिटल उपस्थिति

Sat, 18 Oct 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Despite warnings, 8% of schools recorded digital attendance
-आलमपुर जाफराबाद के सर्वाधिक विद्यालयों ने लगाई ऑनलाइन उपस्थिति
विज्ञापन


बरेली। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति के लिए बीएसए की ओर से सख्त आदेश जारी हुए हैं। इसके बावजूद शिक्षक डिजिटल उपस्थिति में ढिलाई बरत रहे हैं। शुक्रवार को भी यही रवैया देखने के लिए मिला। प्रेरणा पोर्टल पर जिले में लगभग आठ प्रतिशत परिषदीय स्कूलों ने ही छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति लगाई है।

शुक्रवार को जिले में आलमपुर जाफराबाद में सर्वाधिक 179 स्कूलों में से 53 स्कूलों ने डिजिटल उपस्थिति लगाई। शेरगढ़ के 156 में 29 विद्यालयों, बहेड़ी के 201 विद्यालयों में से केवल दो विद्यायलों, रामनगर में 123 विद्यालयों में से आठ स्कूलों, दमखोदा के 167 में से पांच स्कूलों, भुता के 198 में से 51 स्कूलों, भदपुरा के 165 स्कूलों में से 22 स्कूलों ने डिजिटल उपस्थिति लगाई। उच्च श्रेणी में आने वाले बिथरी चैनपुर के 178 स्कूलों में से केवल दो स्कूलों और मीरगंज के 137 स्कूलों में से 43 स्कूलों ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की है। क्यारा, नगर क्षेत्र, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर, मझगवां, नवाबगंज, रिच्छा आदि में भी यही स्थिति है। बीएसए संजय सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को डिजिटल उपस्थिति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कहा है। सभी बीईओ ने विद्यालयों को चेतावनी भी जारी की है। संवाद
विज्ञापन


=सीएम डैश बोर्ड पर दिखेगी छात्रों की उपस्थिति-
सीएम डैश बोर्ड पर प्रोजेक्ट स्टूडेंट अटेंडेंस को इंटीग्रेड कर दिया है जिससे परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed