{"_id":"687c096209e66c9f3b068169","slug":"despite-the-orders-of-the-deputy-cm-the-cardiologist-was-not-deployed-bareilly-news-c-4-vns1074-685599-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डिप्टी सीएम के आदेश के बावजूद नहीं हुई हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डिप्टी सीएम के आदेश के बावजूद नहीं हुई हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती
विज्ञापन
बरेली। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के आदेश के बावजूद जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। सरकारी सिस्टम के भरोसे लोगों की धड़कन थम सकती है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
छह जून को उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का दौरा किया था। तब मरीजों ने जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने की शिकायत की थी। स्थिति यह है कि रोज पांच-छह मरीज गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल आते हैं, पर विशेषज्ञ न होने की वजह से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
तब उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह व सीएमओ विश्राम सिंह को निर्देश दिए थे कि शहर के अच्छे हृदय रोग विशेषज्ञ से बात कर उन्हें सप्ताह में दो दिन के लिए तैनात किया जाए। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई तैनाती नहीं हुई है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। विशेषज्ञ की अनुपस्थिति में जिला अस्पताल आने वाले हृदय रोगियों को रेफर कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
--
उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर हृदय रोग विशेषज्ञों से संपर्क किया जा रहा है। अब तक किसी ने सहमति नहीं जताई है। सहमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. अलका शर्मा, एडीएसआईसी