{"_id":"584da7854f1c1b3d7f2c3c61","slug":"desperate-not-to-the-bjp-from-coming-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ के न आने से भाजपाई मायूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ के न आने से भाजपाई मायूस
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Desperate not to the BJP from coming Adityanath
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का प्रोग्राम ऐन वक्त पर टलने पर पार्टी कार्यकर्ता मायूस हो गए। योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनने के लिए भाजपा के युवा कार्यकर्ता पहले से ही उत्साहित थे। ईद के मौके पर योगी का परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का प्रोग्राम भी उनके आग उगलते भाषण देने के स्वभाव के चलते ही टला। रेल मंत्री सुरेश प्रभु का भाषण परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया।
भाजपा की परिवर्तन यात्राएं आठ दिसंबर से चल रही हैं। इन यात्राओं में स्थानीय नेताओं के अलावा भाजपा नेतृत्व जनता के बीच फेमस चेहरों को भी भेज रहा है। दो दिन पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिथरी में सभा को संबोधित किया था। उसके ठीक अगले दिन मनोहर भूषण इंटर कालेज मैदान में होने वाली परिवर्तन यात्रा के बाद होने वाली जनसभा में रेल मंत्री सुरेश प्रभु और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को आना था।