फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy Director General arrives to see the hall of Giri Village Technical Park in CARI

सीएआरआई में गिरि ग्राम तकनीकी पार्क का हाल देखने पहुंचे उपमहानिदेशक

Sun, 07 Mar 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director General arrives to see the hall of Giri Village Technical Park in CARI
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क
बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. बीएन त्रिपाठी ने शनिवार को केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में चल रहे अनुसंधान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘गिरि ग्राम तकनीकी पार्क’ का निरीक्षण कर उसकी खूबियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उप महानिदेशक ने पार्क में ब्रायलर फार्म, कैलिफोर्निया, टर्की फार्म, बटेर फार्म, लेयर फार्म, गिनी फाउल फार्म, देशी फाउल फार्म के अलावा हैचरी, कुक्कुट संग्रहालय, पीएचटी, बायोगैस आदि का निरीक्षण किया। संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न प्रजातियों और तकनीक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बैठक में निदेशक डॉ. अशोक ने संस्थान की अनुसंधान परियोजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक का संचालन पीएमई के अध्यक्ष और प्रधान वैज्ञानिक डॉ संदीप सरन ने किया। इस दौरान डॉ. संजीव कुमार, डॉ. एमपी सागर आदि वैज्ञानिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed