फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya and JP Nadda padyatra in Bareilly tomorrow

यूपी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल बरेली में करेंगे पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

Mon, 02 Nov 2026 01:08 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Nov 2026 01:08 PM IST
सार

भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत तीन नवंबर को बरेली में पदयात्रा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के अनुसार, 25 हजार पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वयंवर बरातघर पर जुटेंगे। वे नड्डा और मौर्य के नेतृत्व में पदयात्रा निकालेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya and JP Nadda padyatra in Bareilly tomorrow
जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत तीन नवंबर को होने वाली पदयात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। ब्रज क्षेत्र प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य भी इसमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बरेली जंक्शन पर ट्रेन से आएंगे और हवाई अड्डे से विमान से लौटेंगे। तीन नवंबर को पदयात्रा में स्वयंवर बरातघर पर 25 हजार पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। यहां से सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पदयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से बढ़ी डिजिटल गोल्ड की चमक, निवेशक मुनाफे का सौदा समझ कर रहे निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश से मुलाकात करेंगे। यहां से वह राजेंद्रनगर स्थित घनश्याम खंडेलवाल के आवास पर जाएंगे। दोपहर 1:35 बजे स्वयंवर बारातघर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Trending Videos

वीर शिवाजी की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण 
पदयात्रा के दौरान शिवाजी चौक पर वीर शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। शहीद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ पदयात्रा का समापन होगा। इसके बाद 3:30 बजे उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। शाम 4:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर 4:45 बजे राजकीय विमान से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

2.15 किमी लंबी होगी पदयात्रा 
भाजपा की यह पदयात्रा करीब 2.15 किमी लंबी होगी। इसमें 19 जिलों के 65 विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होगा। इसको 2027 के विधानसभा चुनाव के शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके मद्देनजर शाहजहांपुर में रविवार को संगठनात्मक तौर पर बैठक करके रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed