फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly cobra snake bite youth father catches snake

12 घंटे बाद हुआ चमत्कार: बेड पर सो रहे युवक को कोबरा ने डसा, पिता की बहादुरी से बची बेटे की जान

Mon, 02 Nov 2026 10:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 10:24 PM IST
सार

युवक की चीख सुनकर पिता नरेंद्र सिंह कमरे में पहुंचे तो देखा कि एक सांप बेड पर फन फैलाए बैठा हुआ था। उन्होंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर सांप को पकड़ लिया और एक कट्टे में बंद कर दिया।

विज्ञापन
bareilly cobra snake bite youth father catches snake
बेड पर सो रहे युवक को कोबरा ने डसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव सियाठेरी में रविवार रात घर में बेड पर सो रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही युवक की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो बेड पर सांप देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन परिजन युवक को उपचार के लिए बिलासपुर क्षेत्र के गांव जोसफनगर ले गए। वहां समय पर उपचार मिलने से युवक की जान बच गई। करीब 12 घंटे बाद युवक को होश आया तो परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Trending Videos

हाथ में दो जगह सांप ने डसा था
गांव सियाठेरी निवासी नरेंद्र सिंह शोलंकी ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उनका 26 वर्षीय बेटा प्रशांत सिंह शोलंकी घर के कमरे में बेड पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक कहीं से एक सांप बेड पर चढ़ आया और उसके सीने के पास पहुंच गया। सांप की फुंकार सुनकर प्रशांत की आंख खुल गई। उसने सांप से बचने का प्रयास किया तो सांप ने उसके हाथ में दो जगह काट लिया। इसके बाद वह जोर-जोर से चीखने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे बाद आया प्रशांत को होश
युवक की चीख सुनकर पिता नरेंद्र सिंह कमरे में पहुंचे तो देखा कि एक सांप बेड पर फन फैलाए बैठा हुआ था। उन्होंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर सांप को पकड़ लिया और एक कट्टे में बंद कर दिया। इसके बाद बिना देर किए घायल बेटे को लेकर बिलासपुर क्षेत्र के गांव जोसफनगर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने युवक को कई इंजेक्शन और दवाइयां दीं। उपचार के दौरान करीब 12 घंटे बाद प्रशांत को होश आया।

विज्ञापन

डॉक्टर बोले- ये तो कोबरा है
पिता ने बताया कि डॉक्टर ने सांप को देखकर उसे कोबरा प्रजाति का बताया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। बेटे को होश आने और उसकी हालत में सुधार होने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते युवक को उपचार नहीं मिलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज मिलने से युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed