फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people arrested for robbing gold from a bullion firm in Bareilly

यूपी: ट्रेन में तीन करोड़ को सोना लूटने में प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन गिरफ्तार, दो आरोपियों की बरेली में तलाश

Mon, 02 Nov 2026 09:45 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

बिहार के गया जीआरपी ने चंबल एक्सप्रेस में करीब तीन करोड़ रुपये के सोने की लूट का खुलासा किया है। मामले में बरेली निवासी रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 612.74 ग्राम सोना बरामद हुआ है। वहीं, दो मुख्य आरोपी फरार हैं। बिहार रेल पुलिस उनकी तलाश में बरेली में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Three people arrested for robbing gold from a bullion firm in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में जीआरपी ने चंबल एक्सप्रेस से सोना लूटकांड का जो खुलासा किया, उसमें पीड़ित और आरोपी सब बरेली के ही हैं। बरेली की सराफा फर्म के कर्मचारी से इसी फर्म के पूर्व कर्मचारी व उसके साथियों ने लूट की थी। इनमें से प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन की गिरफ्तारी की गई है, जबकि दो अन्य की तलाश में बिहार की रेल पुलिस ने बरेली में डेरा डाल रखा है।

विज्ञापन


हावड़ा-इंदौर चंबल एक्सप्रेस में डीआरआई अधिकारी बनकर ये लूट की गई थी। रविवार को गया जंक्शन पर स्थित रेल थाने में डीएसपी गुलशन कुमार ने प्रेसवार्ता में ये खुलासा किया। बरेली के नवादा शेखान निवासी रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बरेली की संकल्प गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक संजय कुमार खंडेलवाल के कर्मचारी संजीव चौहान के साथ ये घटना हुई थी। 24 अक्तूबर को वह चंबल एक्सप्रेस से बरेली लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन करोड़ रुपये का सोना लूटा 
बिहार के भभुआ रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों ने डीआरआई अधिकारी बनकर संजीव को हड़काया और उनके पास मौजूद करीब तीन करोड़ का सोना व उनका फोन कब्जे में ले लिया। संजीव को जेल भेजने व फर्म मालिक के घर दबिश देने की धमकी दी और फिर बहाने से ट्रेन से उतर गए।

बिहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पीड़ित कर्मचारी की रिपोर्ट दर्ज की। फिर बरेली के बारादरी थाने की पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 612.74 ग्राम सोना बरामद किया गया। लूटा गया बाकी सोना बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 

दो मुख्य आरोपियों की तलाश
दो मुख्य आरोपियों धर्मेंद्र पटेल और राहुल मौर्य की तलाश में बिहार रेल पुलिस अब भी बरेली में मौजूद रहकर दबिश दे रही है। बरेली एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बिहार रेल पुलिस का बारादरी थाना पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed