फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CARI Foundation Day Quail, turkey, and guinea fowl to boost rural employment

सीएआरआई का स्थापना दिवस: बटेर, टर्की, गिनी फाउल बढ़ाएंगे गांव में रोजगार, वैज्ञानिक तकनीकी से संवरेंगे किसान

Mon, 02 Nov 2026 09:31 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Nov 2026 09:31 PM IST
सार

बरेली स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के 48वें स्थापना दिवस एवं कुक्कुट मेले में किसानों को मुर्गी पालन के साथ बटेर, टर्की और गिनी फाउल पालन को व्यावसायिक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। 

विज्ञापन
CARI Foundation Day Quail, turkey, and guinea fowl to boost rural employment
सीएआरआई में लगे स्टॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांवों में रोजगार और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अब पारंपरिक मुर्गी पालन के साथ बटेर, टर्की, गिनी फाउल पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर कुक्कुट पालन को व्यावसायिक स्वरूप देना चाहिए। ताकि आमदनी में बढ़त हो। बरेली के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में सोमवार को 48वें स्थापना दिवस समारोह एवं विराट कुक्कुट मेले में ये जानकारी वैज्ञानिकों और कुक्कुट उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने किसानों को दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, उन्नत प्रजनन सामग्री, बेहतर नस्ल के चूजों और बाजार से जोड़ना जरूरी है। मुख्य अतिथि राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति डॉ. सुमंत व्यास ने पशुपालन, कुक्कुट क्षेत्र में अनुसंधान, तकनीक अपनाने पर जोर दिया। साथ ही, अनुभव साझा करने, व्यापारिक संभावना तलाशने पर जोर दिया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि आईसीएआर के सहायक महानिदेशक (पशु उत्पादन एवं प्रजनन) डॉ. एचके नरूला, आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. एसके सिंह, ईडब्ल्यू न्यूट्रीशन के प्रबंध निदेशक डॉ. शिरीष निगम, ब्रॉयलर ब्रीडर एसोसिएशन नॉर्थ के अध्यक्ष मोहित मलिक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उद्यमी बने कुक्कुट व्यवसायियों को किया सम्मानित
संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. जगबीर सिंह त्यागी ने बताया कि संस्थान से प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग लेकर सफल उद्यमी बने कुक्कुट व्यवसायी सम्मानित हुए। मेरठ के अब्बास रिजवी ने बटेर पालन और हेचरी व्यवसाय से पहचान बनाई। इनके फार्म में 10 हजार वयस्क बटेर रखने की क्षमता है। प्रतिमाह 30 हजार से अधिक एक दिन के चूजों की बिक्री होती है। संभल के सैयद फैज अहमद टर्की, गिनी फाउल पालन कर रहे हैं। फार्म में एक हजार टर्की, 15 सौ गिनी फाउल हैं। कुशीनगर के वशिष्ठ राव ने जापानी बटेर पालन, हैचरी व्यवसाय शुरू किया।

चूजों से खड़ा किया 1500 पक्षियों की क्षमता वाला फार्म
उत्तराखंड के नानकमत्ता की कमला राना को वर्ष 2023 में संस्थान से 120 देसी मुर्गी के चूजे मिले थे। इनका पालन कर उन्होंने करीब 1500 पक्षियों की क्षमता वाला पक्का फार्म तैयार किया। वर्तमान में उनके यहां करीब 900 देसी मुर्गियां हैं। 

वहीं, विमला देवी ने वर्ष 2024 में मिले 32 चूजों से शुरुआत कर 700 पक्षियों की क्षमता वाला फार्म विकसित किया है। वर्तमान में उनके यहां करीब 450 पक्षी हैं। संस्थान की विकसित सीएआरआई सीमन डाइल्यूएंट तकनीक का राठी हैचरीज को 10 लाख रुपये में हस्तांतरण किया गया। यहां बटेर और मुर्गी के अंडे भी बिके।

एससीएसपी, टीएसपी से अपनाई स्वरोजगार की राह
अनुसूचित जाति उपयोजना और जनजातीय उपयोजना से स्वरोजगार अपनाने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र मिले। गांवों में कुक्कुट पालन, बकरी पालन, सुअर पालन, सिलाई, सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ने पर सराहा। यहां संस्थान की वेबसाइट का लोकार्पण हुआ। 

पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रोजेक्ट ''ऑयस्टर मशरूम कल्टीवेशन'' विषयक फोल्डर का विमोचन हुआ। निदेशक ने 50वें स्थापना दिवस पर 50 नई गतिविधि, 50 सफल उद्यमी, 50 उत्कृष्ट प्रकाशन उपलब्धि के लिए प्रेरित किया। यहां डॉ. गीता, डॉ. मंजूर अहमद, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संदीप सरन अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed