फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy Chief Minister will inaugurate 12 roads worth 38 crores today

38 करोड़ की 12 सड़कों का आज लोकार्पण करेंगे उपमुख्यमंत्री

Wed, 16 Jun 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will inaugurate 12 roads worth 38 crores today
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

आईवीआरआई, सेटेलाइट और नकटिया पुल का भी करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बुधवार को 38.02 करोड़ रुपये की लागत से बनीं 12 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह आईवीआरआई, सेटेलाइट और नकटिया नदी पर बने दूसरे पुल का भी उद्घाटन करेंगे। हालांकि इन तीनों ही पुलों पर आवागमन शुरू हो चुका है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा जाने के दौरान कुछ समय बरेली में रुकेंगे। इस दौरान यहां वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही 38.02 करोड़ लागत की 29.689 किलोमीटर लंबी 12 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा आईवीआरआई, सेटेलाइट और नकटिया पुल पर बने पुलों का उद्घाटन करेंगे। ये पुल कई महीने पहले ही बनकर तैयार हो गए थे। इन पर यातायात भी शुरू हो चुका है लेकिन लॉकडाउन के चलते उद्घाटन नहीं हो सका।
विज्ञापन

इन सड़कों का करेंगे लोकार्पण

  • - सेमीखेड़ा वसुधरन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण : 16.86 लाख
  • - मियांपुर संपर्क मार्ग : 7.04 लाख
  • - बंजरिया जागीर संपर्क मार्ग : 30.82 लाख
  • - भमोरा-आंवला-रामनगर मार्ग पर पुलिया : 93.04 लाख
  • - मेथी चौराहे से क्योलड़िया मार्ग : 1659.68 लाख
  • - टियूलिया में बड़ा बाईपास से नहर पटरी मार्ग : 21.47 लाख
  • - सीबीगंज से जोगीठेर मार्ग की मरम्मत : 64.75 लाख
  • - बरेली-बीसलपुर मार्ग का नवीनीकरण : 48.01 लाख
  • - पीलीभीत बाईपास से केसरपुर तक नवीनीकरण : 134.12 लाख
  • - भैंसटा संपर्क मार्ग से इनौनिया मोहनपुर संपर्क मार्ग : 43.18 लाख
  • - मोहरनिया मार्ग से हरहरपुर मार्ग : 31.99 लाख
  • - मगरासा भौवा बाजार क्योलड़िया से बौरिया संपर्क मार्ग : 22.75 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed