फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Department's calculations go awry; teacher-student ratios exceed prescribed limits in many schools.

Bareilly News: विभाग का बिगड़ा गणित, कई स्कूलों में शिक्षक निर्धारित अनुपात से अधिक

Thu, 15 Oct 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 15 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Department's calculations go awry; teacher-student ratios exceed prescribed limits in many schools.
बरेली। बच्चों को निपुण बनाने वाले शिक्षा विभाग का गणित बिगड़ गया है। कई स्कूलों में निर्धारित अनुपात से अधिक शिक्षक तैनात हैं, तो कहीं नौनिहाल सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षामित्रों के हवाले हैं। विभाग का मानना है कि समायोजन के बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के कुल 180 विद्यालयों में 21,115 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों में 810 शिक्षकों की तैनाती है। यानी औसतन 26 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक उपलब्ध है। हालांकि नियमानुसार प्राथमिक विद्यालयों में 30 बच्चों पर एक और जूनियर स्तर पर 35 बच्चों पर एक शिक्षक उपलब्ध होना निर्धारित है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती -

लंगूरा में अध्ययनरत 98 बच्चों के लिए सात शिक्षक।
धनौरा में अध्ययनरत 65 बच्चों के लिए छह शिक्षक।
राजूपुर में अध्ययनरत 82 बच्चों के लिए छह शिक्षक।
भोजपुर में अध्ययनरत 98 बच्चों के लिए छह शिक्षक।
डरुआपुर में अध्ययनरत 64 बच्चों के लिए पांच शिक्षक।
दलपतपुर में अध्ययनरत 32 बच्चों के लिए चार शिक्षक।
डपटा में अध्ययनरत 76 बच्चों के लिए चार शिक्षक।
समाधिपुर में अध्ययनरत 35 बच्चों के लिए चार शिक्षक।
वर्जन,
विद्यालयों का समायोजन किया जा रहा है। समायोजन पूरा होने के बाद छात्र-शिक्षक अनुपात ठीक हो जाएगा। अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती दूसरे ब्लॉक में कर दी जाएगी। - विवेक शर्मा, बीईओ, आलमपुर जाफराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed