फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dense fog and cold day alert for three days in Bareilly

Bareilly Weather: बरेली में फिर छाया घना कोहरा, तीन दिन तक कोल्ड डे का अलर्ट; बरतें सावधानी

Sun, 21 Jan 2024 08:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 08:26 AM IST
सार

बरेली में शनिवार दोपहर को हल्की धूप जरूरी खिली, लेकिन बेअसर रही। रात से ही फिर कोहरा छाने लगा। तीन दिन तक राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने घना कोहरा और कोल्ड डे रहने का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Dense fog and cold day alert for three days in Bareilly
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में घने कोहरे और शीतलहर से कांप रहे शहरवासियों को आज भी राहत के आसार नहीं है। तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक और कोहरा छाने और कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर बचाव का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा और हल्के बादल मंडराते रहे। दोपहर में हल्की धूप जरूर खिली थी, लेकिन शीतलहर के चलते बेअसर रही। सर्द हवा से लोग ठिठुरते रहे। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार देर रात चार किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। इससे घने कोहरे से निजात मिली लेकिन शीतलहर हावी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी 
न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़त के बाद 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को बरेली में ऑरेंज अलर्ट है। कोहरा, शीतलहर हावी रहने की संभावना है।

ठंड से बचाव के सुझाव
- वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं, फॉग लाइट जलाएं।
- बेहद जरूरी न होने तक घर से बाहर निकलने से बचें।
- त्वचा रूखी और खुजलाहट हो सकती हैं, क्रीम लगाएं।
- विटामिन सी से भरपूर फल, सब्जियां खाएं। गर्म पानी पीएं।
- गीले कपड़े न पहनें। सुन्न स्थान को गर्म पानी से सामान्य करें।
- हीटर, ब्लोअर, अलाव जलाएं पर वेंटिलेशन बनाए रखें।
- विद्युत और गैस उपकरण प्रयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed