फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demonstration done for not changing the transformer

Bareilly News: ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर किया प्रर्दशन

Sat, 19 Jul 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Demonstration done for not changing the transformer
नवाबगंज। दो सप्ताह से गांव का फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर 24 घंटों में ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

तहसील के अधकटा नजराना गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। गांव का एक ट्रांसफार्मर लगभग दो सप्ताह पहले ओवरलोड के चलते जल गया। उसके बाद से ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया। इससे परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पहुंचकर एसडीएम उदित पवार के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई मोहित कुमार और साबिर ने ग्रामीणों को 24 घंटे में ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शिकायतीपत्र देकर लौट गए। धरना देने वालों में अनिल गंगवार,हरीश गंगवार, पंचम लाल, माखनलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
बहेड़ी। नदेली रोड पर गीतांजलि स्कूल के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति चार घंटे बाधित रही। सुबह करीब नौ बजे स्कूल के पास एक पेड़ 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इसके चलते बिजली के तार टूट गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई, लेकिन उसके बाद तीन घंटे फिर ब्रेकडाउन रहा। 33 हजार केवीए की लाइन में फाॅल्ट हो जाने से कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद

--
ईधजगाीर गांव में फुंका ट्रांसफार्मर
नवाबगंज। ईधजागीर गांव के मोहल्ला बाकेबिहारी में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीणों ने कई बार विभाग से शिकायत की, लेकिन अभी तक इसे नहीं बदला गया। मोहल्ले के रहने वाले भाजपा नेता माहिर अली ने बिजली निगम को शिकायती पत्र देकर फुंका ट्रांसफार्मर को लोड अनुसार बदलवाने की मांग की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed