फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demolition in the house of a young man for marrying a girl from another community

दूसरे समुदाय की युवती से विवाह करने पर युवक के घर में तोड़फोड़

Wed, 23 Jun 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demolition in the house of a young man for marrying a girl from another community
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

युवक ने शादी के वीडियो ट्वीट कर आईजी से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

आई जी ने हाफिजगंज पुलिस को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

हाफिजगंज/रिठौरा। दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह करने पर युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर कीमती सामान भी लूट ले गए। दबंगों के डर से युवक का परिवार घर छोड़कर चला गया है। युवक ने शादी के वीडियो ट्वीट कर सुरक्षा मांगी तो आईजी ने हाफिजगंज पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रिठौरा के रहने वाले एक युवक का मोहल्ले की ही दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार दिन पहले दोनों घर से बिना बताए चले गए और मंदिर में शादी कर ली। इस मामले में युवती के पिता ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार को युवक ने आईजी को शादी के वीडियो के साथ ट्वीट किया, इसमें कहा है कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। इससे नाराज युवती के घरवालों ने उसके घर में घुसकर परिजन से मारपीट और तोड़फोड़ की। आरोपी घर में रखा माल-जेवर भी लूट ले गए। दबंगों के डर से उसका परिवार घर छोड़कर इधर-उधर शरण लिए है। ट्वीट पर आईजी ने हाफिजगंज पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed