फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand raised for an inquiry and action regarding unannounced power cuts.

Bareilly News: बिना सूचना होने वाली बिजली कटौती की जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

Mon, 06 Jul 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for an inquiry and action regarding unannounced power cuts.
बरेली। अघोषित बिजली कटौती और विद्युत निगम के अफसरों की कार्यशैली से परेशान राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, जनकपुरी के निवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार को सौंपा। उन्होंने अघोषित कटौती की जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक स्थानीय निवासी रविवार को वनमंत्री के आवास पहुंचे। मंत्री से कहा कि अभियंताओं के तबादलों के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रोजाना बिजली कटौती हो रही है। अधिकारी फोन नहीं उठाते और संतोषजनक जवाब नहीं देते। हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल रिसीव नहीं होती। भीषण गर्मी में व्यापारी और आम लोग बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिकों ने बताया कि 30 जून को तड़के तीन बजे हल्की बारिश के बाद राजेंद्रनगर, डीडीपुरम और आसपास के इलाकों की बिजली चली गई। करीब 12 से 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान तीन अभियंताओं को कॉल की गई पर एक्सईएन ओपी गुप्ता से ही संपर्क हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed