{"_id":"6afcc4ba71e22fe91d01f899","slug":"demand-for-tickets-to-bihar-and-purvanchal-has-declined-but-there-is-still-pressure-on-return-trains-bareilly-news-c-4-bly1015-1009409-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिहार, पूर्वांचल जाने के टिकटों की मांग घटी, वापसी की ट्रेनों पर अब भी दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिहार, पूर्वांचल जाने के टिकटों की मांग घटी, वापसी की ट्रेनों पर अब भी दबाव
विज्ञापन
बरेली। त्योहार के बाद अब बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग में कमी आई है। 20 नवंबर के बाद ज्यादातर नियमित गाड़ियों में नो रूम की स्थिति भी खत्म हो रही है। कुछ ट्रेनों में कन्फर्म सीटें भी हैं।
हालांकि, दूसरी ओर बिहार व पूर्वांचल की ओर से आने वाली ट्रेनों पर अब भी यात्रियों का दबाव है। कई ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग होने के कारण बरेली के स्टेशनों से दिल्ली, पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
त्योहार के दौरान बिहार, पूर्वांचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड आदि राज्यों के प्रमुख स्टेशनों के टिकटों की बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद ज्यादातर नियमित ट्रेनों में नो रूम के बाद वेटिंग टिकटों की बुकिंग भी बंद हो गई थी। इस बार रेलवे ने त्योहार के सीजन में बरेली होकर 80 से ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन किया।
विज्ञापन
यात्रियों का दबाव बढ़ने पर ऐन मौके पर भी सीमित फेरों के लिए 14 विशेष ट्रेनें चलाई गईं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक बिहार, पूर्वांचल की ओर जाने वाली गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव बना रहेगा। त्योहार विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं।
-- -- --
दिसंबर से तीन माह तक रहेगी समस्या
कोहरे के सीजन में रेलवे ने दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह से फरवरी 2027 के पहले सप्ताह तक बरेली होकर गुजरने वाली 26 नियमित ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 16 ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की है। इस समय चलाई जा रहीं त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन भी नवंबर के अंत तक बंद हो जाएगा। इसके बाद दिसंबर से फरवरी के बीच ट्रेनों की संख्या घटने के कारण कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी रहेगी।
-- -- --
छपरा-आनंद विहार-थावे के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन
बरेली। रेलवे ने मंगलवार को छपरा-आनंद विहार के बीच 19 व 20 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05057 छपरा-आनंद विहार अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 नवंबर को छपरा से रात 9:00 बजे चलने के बाद सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11:52 बजे बरेली आएगी। अपराह्न 4:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05058 आनंद विहार-थावे विशेष गाड़ी 20 नवंबर को आनंद विहार से रात 8:10 बजे चलने के बाद रात 1:40 बजे बरेली आएगी और दूसरे दिन दोपहर 2:10 बजे थावे पहुंचेगी। संवाद