फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand for stoppage of four trains at Bhitoura railway station

Bareilly News: भिटौरा रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों के ठहराव की मांग

Sun, 14 Sep 2025 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of four trains at Bhitoura railway station
मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा रेलवे स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि वह स्थानीय विधायक और सांसद से प्रस्ताव बनवाकर रेलमंत्री से मिलकर इन मुद्दों को रखेंगे।
विज्ञापन

युवा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को भेजे पत्र के माध्यम से बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा रेलवे स्टेशन पर मात्र एक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-बरेली का स्टॉपेज है। कस्बे की आबादी लगभग 50 हजार है। इसके समीप शाही, शेरगढ़, शीशगढ़ तीन अन्य नगर पंचायतें और 100 गांव की आबादी है। इस प्रकार से भिटौरा स्टेशन से लाभान्वित होने वाले यात्रियों की संख्या लगभग डेढ़ लाख के आसपास है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार समेत अन्य जगहों पर आने-जाने के लिए भिटौरा रेलवे स्टेशन पर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और लखनऊ मेल के ठहराव की मांग की है। आशीष अग्रवाल ने रेल मंत्री के निजी सचिव से वार्ता कर मांग पत्र संबंधी चर्चा के लिए समय भी मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed