Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delta Ranking of Aspirational Blocks: Fatehganj West Secures First Place, Shergarh Ranks Third

आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग: फतेहगंज पश्चिमी को पहला और शेरगढ़ को मिला तीसरा स्थान

Mon, 30 Nov 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Delta Ranking of Aspirational Blocks: Fatehganj West Secures First Place, Shergarh Ranks Third
बरेली। प्रदेश के 108 आकांक्षी विकास खंडों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में बरेली के दो ब्लॉकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आधारभूत अवसंरचना के क्षेत्र में फतेहगंज पश्चिमी ने प्रदेश में पहला और शेरगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शासन ने दोनों ब्लॉकों को ''क्रिटिकल गैप्स योजना''
विज्ञापन

के तहत कुल दो करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है। मार्च 2025 से मार्च 2026 तक की प्रगति के आधार पर जारी डेल्टा रैंकिंग के तहत फतेहगंज पश्चिमी को 1.5 करोड़ और शेरगढ़ को 50 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल और अन्य जरूरी विकास कार्यों पर किया जाएगा। इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश चंद्र पांडेय के साथ दोनों ब्लॉकों के अधिकारियों और सीएम फेलो को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed