{"_id":"608c583d8ebc3ed1e9643867","slug":"delivery-on-railway-junction-bareilly-news-bly445416445","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : जंक्शन पर महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, दिल्ली में लॉकडाउन के बाद वापस आ रहे थे प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : जंक्शन पर महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, दिल्ली में लॉकडाउन के बाद वापस आ रहे थे प्रवासी
Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
सार
- जीआरपी के महिला स्टाफ ने प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
- पूजा ने बेटे को जन्म दिया
विज्ञापन
बरेली जंक्शन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद रोजगार छिनने पर ट्रेन से वापस आ रहे एक प्रवासी की पत्नी का जंक्शन पर ही प्रसव हो गया। महिला ने एक बच्चे का जन्म दिया। जीआरपी के महिला स्टाफ ने प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद फैक्टरी बंद हुईं तो समस्तीपुर के विपिन कुमार परिवार समेत स्पेशल ट्रेन से घर के लिए रवाना हुए। जंक्शन पर शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे ट्रेन पहुंची तो उनकी पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में अन्य महिला यात्री भी थीं।
विज्ञापन
प्रसव में समय न होने पर उन्होंने पूजा को जंक्शन पर उतारकर स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी का महिला स्टाफ पूजा के पास पहुंचा। जंक्शन के प्लेटफार्म पर पूजा का प्रसव कराया गया। पूजा ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
इसके बाद जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर खड़क सिंह, कांस्टेबल मोनू, कृष्ण कुमार, महिला कांस्टेबल पिंकी आदि ने पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।