फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deliberated on the development and financial strengthening of MSMEs.

Bareilly News: एमएसएमई के विकास और वित्तीय मजबूती पर किया मंथन

Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on the development and financial strengthening of MSMEs.
बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) की ओर से बुधवार को एक होटल में एमएसएमई इकाइयों के विकास, वित्तीय सशक्तीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ उद्यमियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंथन बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने की। संचालन मंथन मीटिंग इंचार्ज राजीव आनंद ने किया।
विज्ञापन


बैठक में शेखर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में उद्योगों की प्रगति के लिए सरकारी योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी और वित्तीय सहायता की सही जानकारी जरूरी है। सीए नवीन अग्रवाल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एमएसएमई इकाइयों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी और वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के प्रावधानों, उपलब्ध अवसरों और उनके प्रभावी उपयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद उद्यमियों ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम उद्योगों की समस्याओं को समझने और विकास की नई संभावनाएं तलाशने में सहायक हैं। चैप्टर की ओर से उद्यमियों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे। बैठक में धनंजय विक्रम सिंह, आशीष गुप्ता, नीरज गोयल, मयूर धीरवानी, कैप्टन आदित्य प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed