फेसबुक पर हुआ प्यार: दिल्ली से प्रेमी के घर मुरादाबाद आई कक्षा नौ की छात्रा; बरेली में पकड़े गए दोनों
कक्षा नौ की छात्रा प्रेमी से मिलने मुरादाबाद पहुंच गई। एक दिन उसके घर रुकी। जब युवक के परिवार को पता चला तो दोनों बरेली आ गए। यहां जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की कक्षा नौ की छात्रा की मुरादाबाद के बिलारी निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन दिन पहले छात्रा प्रेमी से मिलने दिल्ली से मुरादाबाद के बिलारी पहुंच गई। एक दिन प्रेमी के घर रही। बुधवार रात प्रेमी के परिजनों को पता लगा तो दोनों वहां से निकल पड़े। बृहस्पतिवार को बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम भी बरेली पहुंच गई।
तीन दिन पहले छात्रा घर से लापता हुई तो उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ नार्थ दिल्ली के थाना सब्जी मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा के साथ युवक बुधवार देर रात मुरादाबाद से बरेली की ओर आने वाली ट्रेन में सवार हुआ। संदेह होने पर कोच में सवार यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दे दी।
सिपाही ने नाम बदलकर की शादी: युवती ने जिसे समझा रोहित, वो निकला इमरान; अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने दोनों को बरामद कर लिया। छात्रा को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद मामले का राजफाश हुआ। छात्रा और युवक के पिता भी बरेली पहुंच गए। छात्र के मोबाइल में कई अन्य लड़कियों की फोटो और चैटिंग मिली है। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के यहां पहुंचने पर दोनों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।