फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi bound train stuck on Ramganga bridge for 50 minutes due to chain pulling in Bareilly

'द हैगिंग ट्रेन': जमीन से कई मीटर ऊपर हवा में कुछ फीट चौड़े ट्रैक पर फंसी रेल, फिर सुपरमैन बना लाइनमैन

Tue, 08 Nov 2022 03:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Nov 2022 03:58 PM IST
सार

दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस की बरेली में रामगंगा पुल पर किसी ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग होते ही लोको पायलट की सांसें फूल गईं, क्योंकि पुल पर चलने का भी रास्ता नहीं है। लोको पायलट ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी।

विज्ञापन
Delhi bound train stuck on Ramganga bridge for 50 minutes due to chain pulling in Bareilly
रामगंगा नदी पर बना रेल पुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में रामगंगा पुल पर मंगलवार को किसी शरारती शख्स ने दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग होते ही लोको पायलट की सांसें फूल गईं, क्योंकि पुल पर चलने का भी रास्ता नहीं है। लोको पायलट ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिस पर रेलवे के टीआई समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन पुल के बीचों-बीच खड़ी थी, इसलिए चेन पुलिंग से गिरी ब्रेक की चाबी को घुमाने के लिए कोई भी वहां तक नही पहुंच पा रहा था।

विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि रेलवे के गैंगमैन यासीन के नेतृत्व में लाइनमैन सुधीर कुमार ट्रेन के नीचे पुल पर लेटकर रेंगते हुए करीब 25 मीटर आगे बढ़े और चाबी घुमाई। इसके बाद करीब 50 मिनट बाद ट्रेन चल सकी। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का कहना है कि रामगंगा रेल पुल के ऊपर जब भी चेन पुलिंग होती है, तो विकट समस्या हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी (टीआई) सुजीत कुमार ने बताया कि पुल पर ट्रेन करीब 50 मिनट खड़ी रही। सुधीर कुमार ट्रेन के नीचे 25 मीटर रेंगते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेन पुलिंग से गिरी चाबी को ऊपर किया तब ट्रेन 50 मिनट बाद रवाना हुई। उन्होंने बताया इससे कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। हालांकि बीच पुल पर ट्रेन का अचानक रुकना यात्रियों में कौतूहल का विषय जरूर बना रहा। कई यात्री अनहोनी की आशंका के चलते परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed