फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dehradun route affected, Vande Bharat three hours late, Rapti-Ganga Express 14 hours late

Bareilly News: देहरादून रूट प्रभावित, वंदे भारत तीन घंटे, राप्ती-गंगा एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से चली

Mon, 01 Jun 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dehradun route affected, Vande Bharat three hours late, Rapti-Ganga Express 14 hours late
बरेली। देहरादून रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन रविवार को भी सामान्य नहीं हो सका। शनिवार शाम तूफान के कारण हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड में मलबा और पेड़ गिरने के कारण ट्रैक व ओएचई को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, रेलवे ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए ट्रैक क्लियर कर दिया था। शेष काम रविवार को भी चलते रहे।
विज्ञापन

ट्रैक व ओएचई की मरम्मत के कारण रविवार को भी 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से चलाई गई। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से 3:27 घंटे देरी से रात 10:26 बजे बरेली जंक्शन आई।
विज्ञापन

15002 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस का देहरादून से चलने का समय दोपहर 3:15 बजे है। इस गाड़ी को शनिवार दोपहर 3:15 बजे के स्थान 14 घंटे देरी से रविवार तड़के 5:22 बजे देहरादून से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस, 15001 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस, 15019 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 13038-37 कुंभ एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।


लखनऊ में ब्लॉक से नौ ट्रेनें प्रभावित, रूट बदलकर किया गया संचालन
लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार पर ब्लॉक का भी असर दिखा। रविवार को 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस, 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, 12571 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को परिवर्तित रूट से चलाया गया। मार्ग परिवर्तन के कारण इन गाड़ियों को हरदोई, लखनऊ स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया गया। हालांकि, उतरेटिया व आलमनगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed