फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Defeated cancer with courage... now making others aware

हौसलों से कैंसर को दी मात... अब दूसरों को कर रहे जागरूक

Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Defeated cancer with courage... now making others aware
Defeated cancer with courage... now making others aware
बरेली। कैंसर से ग्रसित होने पर स्वस्थ हो जाए तो भी मरीज पर भयानक पीड़ा का खौफ हमेशा रहता है। मगर, सजग रहे कुछ लोग स्वस्थ हुए और खौफ भी उन पर हावी नहीं हो सका। अब वे दूसरों को बीमारी से बचाने में जुटे हैं। ताकि जिस तकलीफ से वे गुजरे हैं, कोई और उसे न सहे। वे लोगों से तंबाकू का सेवन तत्काल बंद करने, दिक्कत होने पर तत्काल जांच कराने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

कटरा चांद खां के रहने वाले 55 वर्षीय अंगन लाल राठौर को दो साल पहले दाढ़ में दर्द हुआ। कई चिकित्सकों से इलाज कराया पर कोई फायदा नहीं हुआ। भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां दाढ़ के टिश्यू की जांच की गई तो कैंसर का पता चला। कई माह बीत जाने की वजह से संक्रमण फैलने लगा था। ऐसे में दाढ़ का ऑपरेशन करना पड़ा। अब वह स्वस्थ हैं और अपनी दुकान चला रहे हैं। अंगन लाल के मुताबिक धूमपान करने की वजह से वह कैंसर की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्होंने दुकान पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री बंद कर दी। दूसरों को अपना हवाला देते हुए तंबाकू से दूर रहने की अपील करते हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की रहने वाली 62 वर्षीय कुसुम को पेशाब करने में दिक्कत होने लगी थी। यूरोलॉजिस्ट को दिखाया, दवाएं लीं पर फायदा न हुआ। इसके बाद वह इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई पहुंची। वहां जांच के बाद यूट्रस कैंसर की पुष्टि हुई। ऑपरेशन हुआ और वह अब स्वस्थ हैं। महिलाओं को यूट्रस, सर्वाइकल, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से इलाज कराने का सुझाव दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed