{"_id":"5e18d2ec8ebc3e87ca32fdf8","slug":"deepika-padukone-bareilly-news-bly391506874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में भी दिखा विरोध का असर, ठंडे रहे छपाक के शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में भी दिखा विरोध का असर, ठंडे रहे छपाक के शो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल फीनिक्स मॉल मेें दिखाई फिल्म, बाकी सिनेमाघरों ने किया परहेज
बरेली। हाल ही में विवादों में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की बरेली में रिलीजिंग बेहद ठंडी रही। विरोध की आशंका में कई सिनेमाघरों ने इसे चलाने से परहेज किया। फीनिक्स मॉल में भी फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिले। सपाइयों ने जरूर यहां जाकर फिल्म देखी।
हाल ही में जेएनयू में कन्हैया कुमार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हिंदूवादियों के निशाने पर आ गईं। शुक्रवार को एसिड अटैक पीड़ित की कहानी पर बनी उनकी फिल्म छपाक रिलीज हुई। देश में कई जगह फिल्म रिलीज करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। बरेली में सिर्फ कुछ लोग विरोध को पहुुंचे, जिन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया। बावजूद सिनेमाघरों ने इसे चलाने से परहेज किया।
शहर के फीनिक्स मॉल के पीवीआर में छपाक फिल्म लगी तो पुलिस सतर्क हो गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने मॉल के प्रबंधक से जाकर शो के बारे में जानकारी ली और किसी समस्या पर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। यहां सभी छह शो चले लेकिन शुरुआती शो में तीस फीसदी सीटें ही भरीं। शाम को 40 फीसदी तक सीटें भरीं लेकिन एक भी शो इससे ऊपर नहीं गया। थियेटर की अधिकांश कुर्सियां ही खाली पड़ी रहीं। हालांकि प्रबंधक का कहना है कि स्पेशल सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों में दर्शकों की संख्या सीमित रहती है, शनिवार और रविवार को भीड़ बढ़ सकती है।
विज्ञापन
सपाइयों ने फिल्म देखकर की तारीफ
हिंदूवादियों के निशाने पर आई फिल्म छपाक को देखने सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। मौर्य ने फिल्म देखकर उसकी तारीफ की। कहा कि पार्टी इस प्रकार की किसी भी घटना के विरोध में है। एसिड अटैक जैसा ज्वलंत मुद्दा उठाने वाले निर्देशक और कलाकार साधुवाद के पात्र हैं। सपा का उन्हें हर कदम पर सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ प्रमोद बिष्ट, पूर्व सचिव प्रमोद यादव, अरविंद यादव, हैदर अली, जफर बेग, संजीव यादव, योगेश यादव, सूरज यादव, हरिशंकर यादव आदि रहे।
फिल्म बंद कराने पहुंचे, बाहर से लौटाए गए
छपाक फिल्म बंद कराने के लिए पश्चिमी उप्र. उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला समेत कुछ लोग शुक्रवार को फीनिक्स मॉल पहुंचे थे। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाहर ही ज्ञापन देने की बात कहकर उन्हें मॉल के अंदर नहीं घुसने दिया। शुक्ला का कहना है कि संचालकों ने अगला शो न चलाने की बात कही है।