फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death

गन्ना लदी ट्राली पलटी, दो की दबकर मौत

Wed, 31 Dec 2014 02:08 AM IST
हाफिजगंज/बरेली
हाफिजगंज/बरेली Updated Wed, 31 Dec 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर समेत दो लोग दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही गांव में दो मौतों पर कोहराम मच गया। ग्रामीण शवों को गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे खाईखेड़ा गांव के पास हुआ। डंडिया मुर्तजानगर के महेंद्र पाल का 24 साल का बेटा विद्यासागर, सोहन लाल के 16 साल के बेटे अमित का गन्ना ट्रैक्टर ट्राली में भरकर खाईखेड़ा गांव के पास बने सेंटर पर जा रहा था। सेंटर के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। विद्यासागर और अमित के ऊपर गन्ना भरभराकर गिर गया। लोगों ने किसी तरह उन्हें  बाहर निकाला मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घर वाले दोनों के शवों को गांव ले आए। बाद मे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन



इकलौता बेटा था अमित
अमित सोहनलाल का इकलौता बेटा था। वह इंटर की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बड़ी बहन लता की 16 फरवरी को शादी होनी है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। विद्यासागर के घर वाले भी रिश्ते की तलाश कर रहे थे। उसके पिता महेंद्र पाल की भी एक साल हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
ट्रैक्टर में दबकर ठेकेदार की जान गई
सिरौली। लकड़ी भरे ट्रैक्टर में दब जाने से ठेकेदार की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे दिलीपपुर के पास हुआ। मोहल्ला नई बस्ती के 60 वर्षीय रहमत खां ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरकर रामपुर जा रहे थे। दिलीपपुर के पास हादसा हो गया। सूचना पर घर वाले पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed