फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deadly diarrhea in hot weather, death of a six-month-old child

Bareilly News: तपते मौसम में जानलेवा हुआ डायरिया, छह माह के बच्चे की मौत

Thu, 15 Jun 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Deadly diarrhea in hot weather, death of a six-month-old child
बरेली। भीषण गर्मी से डायरिया अब जानलेवा होने लगा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती छह माह के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा वार्ड प्रभारी ने बच्चे के सीवियर डायरिया से पीड़ित होने की बात कही है। इस साल जिला अस्पताल में डायरिया से यह पहली मौत हुई है।
विज्ञापन

एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि संजयनगर के छह माह के बच्चे को परिजन बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए लाए थे। स्टाफ ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया था पर उसकी धड़कनें सुस्त पड़ रही थीं। पूरा शरीर ठंडा हो गया था। रक्तचाप भी कम हो गया था। दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वार्ड स्टाफ के मुताबिक मंगलवार को संजय नगर के कुंवर राम सुबह 9 बजे छह माह के बेटे विराट को लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। जांच में सीवियर डायरिया की पुष्टि हुई। सुबह 11 बजे इलाज के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। आशंका जताई कि बच्चा कई दिन से बीमार था। समय से इलाज शुरू होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 बेड का है बच्चा वार्ड, भर्ती हैं 36 बच्चे
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में सभी बेड करीब माहभर से भरे हैं। स्टाफ के मुताबिक भर्ती 36 बच्चों में से 28 डायरिया की चपेट में हैं। वार्ड में 30 बेड हैं, ऐसे में परिजन की सहमति के आधार पर छह बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक गर्मी से बेहाल हो रहे बच्चों को भर्ती करने के लिए छह बेड का नया वार्ड बनाया गया था। जो बच्चे स्वस्थ हो रहे हैं, उन्हें डिस्चार्ज कर उनके स्थान पर गंभीर बच्चों को भर्ती करने के लिए कहा है।


बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए लिखा पत्र
डायरिया अब जान लेने लगा है पर अब तक बच्चा वार्ड में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। पिछले दिनों सीएमएस ने सीएमओ को पत्र भेजकर बाल रोग विशेषज्ञ तैनात करने के लिए कहा था। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक डॉक्टर को अटैच किया था पर अवकाश पर होने से उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है। इधर, सीएमएस ने एक बार फिर पत्र भेजकर बाल रोग विशेषज्ञ तैनाती के लिए कहा है।

बच्चों में डायरिया के लक्षण
- दिन में कई बार दस्त, पेट दर्द और ऐंठन।
- जी मिचलाना, उल्टी होना और तेज बुखार।
- खाना बंद करना, मुंह और त्वचा में सूखापन।

बचाव के उपाय
- सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बच्चे धूप में न निकलें।
- बच्चों को पानी या ओआरएस का घोल पिलाते रहें।
- हल्के कपड़े पहनाएं, दोपहर में बच्चों को न नहलाएं।
- बाहर से आने पर तुरंत ठंडी चीजें न खिलाएं।
- फास्ट फूड, तीखी या तली-भुनी सामग्री से परहेज करें।
- तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed