{"_id":"6688f9a910b478639a090bbf","slug":"dead-body-of-youth-found-in-a-canal-in-bareilly-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब पार्टी के बाद दोस्त को नदी में फेंका, डूबकर मौत; दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब पार्टी के बाद दोस्त को नदी में फेंका, डूबकर मौत; दो युवक हिरासत में
Sat, 06 Jul 2024 01:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:32 PM IST
सार
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार शाम को अपने दोस्तों के साथ गया था। उसके परिजनों ने दोस्तों पर नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी गौरव (20) का शव शनिवार सुबह देवरनिया नदी में उतराता मिला। परिवार ने दोस्तों पर शराब पार्टी के बाद गौरव को नदी में फेंकने का आरोप लगाकर घटनास्थल पर हंगामा किया। पुलिस दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
गौरव शुक्रवार शाम पांच बजे कंचनपुर निवासी अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने की बात कहकर घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ने नहाने से पहले शराब पार्टी की। रात में गौरव घर नहीं आया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों दोस्तों को को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया नहाते समय नदी में डूबने से गौरव की मौत हो गई। नशे में होने की वजह से वे उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
UP: फिलहाल अभी बरेली सेंट्रल जेल में ही रहेगा अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव, इस मामले में भुगत रहा सजा
विज्ञापन
शनिवार सुबह नौ बजे गौरव का शव नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने वहां जाकर शव की पहचान कर ली। दोनों दोस्तों पर गौरव को नदी में फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें मनाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पोस्टमार्टम से यह तो पुष्ट हो गया कि गौरव की मौत डूबने से हुई, मगर वह खुद डूबा या कोई और वजह है, यह जांच के बाद पता चल सकेगा। परिजनों ने थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी है।