फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of the accused of kidnapping a girl from another community found hanging

Bareilly News: फंदे से लटका मिला दूसरे समुदाय की किशोरी को ले जाने के आरोपी का शव

Sun, 18 Aug 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Dead body of the accused of kidnapping a girl from another community found hanging
फतेहगंज पश्चिमी/शीशगढ़। दूसरे समुदाय की किशोरी को ले जाने के आरोपी का शव शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव भटौली नगला में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिवार वालों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शीशगढ़ के मोहल्ला गढ़ी निवासी सूरज कुमार (25) का कस्बे की ही दूसरे समुदाय की किशोरी से प्रेम-प्रसंग था। सूरज रुद्रपुर में रहकर नौकरी करता था। 10 अगस्त को किशोरी सूरज के साथ चली गई। किशोरी के पिता ने 14 अगस्त को शीशगढ़ थाने में सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सूरज के पिता पप्पू को थाने में बैठा लिया। इसके बाद 15 अगस्त को किशोरी को बरामद कर लिया। सूरज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने भिटौली नगला गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूरज के भाई अनमोल ने शव की पहचान की। पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। सूरज के पिता पप्पू की तहरीर पर पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पीड़िता नाबालिग होने के कारण कार्रवाई के डर से युवक ने आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed