फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of teenager found hanging from a tree, family members said - murdered and hanged

Bareilly News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, परिजन बोले- हत्याकर लटकाया

Tue, 03 Oct 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging from a tree, family members said - murdered and hanged
फरीदपुर। बिलौआ गांव में अपनी फसल देखने गए रविंद्र (14) का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने और बाद में शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। होमगार्ड पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव के नन्हेलाल होमगार्ड हैं। रविवार शाम को वह फतेहगंज पूर्वी थाने में ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब पांच बजे उनका बेटा रविंद्र अपनी गन्ने की फसल को देखने के लिए खेत पर गया था। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही बालकराम, वेदराम, सुनील, सोनू और प्रताप ने रविंद्र को घेरकर पकड़ लिया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बाद में उसे यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

देर शाम तक किशोर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। खेत पर जाकर देखा तो उसका शव पेड़ पर लटका हुआ था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने आरोपियों को मौके से भागते हुए देखा है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड नन्हेलाल के मुताबिक बेटे की मौत की सूचना पर वह ड्यूटी छोड़कर थाने से घर लौट रहे थे। तभी आरोपियों ने कैरूआ नहर की पुलिया के पास उन्हें भी घेरकर मारने की कोशिश की। उन्होंने भागकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। नन्हेलाल की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत का कारण लटकना (हैगिंग) आया है। इससे आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। फिर भी तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

---------
महिला की मौत का बदला लेने के लिए हत्या का आरोप
होमगार्ड के परिजनों के मुताबिक बिलौआ गांव में करीब तीन वर्ष पहले आरोपी सोनू ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाहर रहने के बाद दोनों गांव से लौट आए थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी सोनू की मां चमेली अपने पति बालकराम के साथ राशन लेने जा रही थी। तब उस युवती के परिजनों ने उन्हें रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा था। बाद में चमेली की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बालकराम ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार देर शाम चमेली की मौत का बदला लेने के लिए ही बालकराम व उसके बेटे सोनू और अन्य परिजनों ने रविंद्र की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed