{"_id":"66acca659f6c01927e0f7a7f","slug":"dead-body-of-man-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पल्लेदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव, शराब पीने का था आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पल्लेदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव, शराब पीने का था आदी
Fri, 02 Aug 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:30 PM IST
सार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी का रहने वाला युवक पल्लेदारी करता था। उसके रिश्तेदार ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इससे आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। पांच दिन पहले ही उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक पल्लेदार ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
थाना बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर के सामने गली का रहने वाला 32 वर्षीय बॉबी पुत्र चुन्नीलाल के रिश्तेदार ने बताया कि बॉबी पल्लेदारी का काम करता था। उसकी पत्नी राधा पिछले पांच दिन पहले दो बच्चों को लेकर संजय नगर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला शव
बृहस्पतिवार की रात बॉबी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा बॉबी सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो वह कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका हुआ था। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंडे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी आ गई। परिजनों ने बताया कि बॉबी की किसी से रंजिश नहीं थी। वह शराब पीने का आदी था । जिस कारण आए दिन पति-पत्नी में विवाद रहता था।