{"_id":"68c72c13f1548824390812d6","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102300-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
मृतक हरजीत का फाइल फोटो स्रोत परिजन
चंदरोखा छेगा गांव का था निवासी, पांच दिन से था लापताफरीदपुर। पांच दिन से लापता युवक का शव रविवार सुबह गांव से बाहर नहर के किनारे पेड़ से लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि क्षेत्र के चंदरोखा छेदा गांव निवासी रक्षपाल ने बताया कि उनका भतीजा हरजीत (18) 10 सितंबर की शाम पांच बजे अपने खेत पर गया था। फिर वहां से लौट कर घर नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित परिवार की तहरीर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई। रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि चदोखा छेदा नहर पर किसी व्यक्ति द्वारा पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली गई है। मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराई गई।
पांच दिन से लापता गांव के ही हरजीत के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया।