{"_id":"697539b6458c68a0fe079f39","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-floating-in-the-river-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4022-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
गुलड़िया गांव के नदी किनारे की घटना, नहीं हो सकी शिनाख्त
मीरगंज। गांव गुलड़िया में शनिवार सुबह उस वक्त खलबली मच गई, जब ग्रामीणों ने नदी में एक युवक का शव उतराते हुए देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को निकालकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह दस बजे गुलड़िया गांव के पास नदी में शव उतरा रहा था। सूचना पर आई पुलिस ने युवक की पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। काफी देर तक पानी में रहने के कारण शव में अकड़न आ गई थी। हालांकि शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं पाए गए। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या या नशे की हालत में नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की व चल सकेगा। संवाद