फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DCM tramples woman crossing the road, dies

Bareilly News: सड़क पार कर रही महिला को डीसीएम ने रौंदा, मौत

Thu, 22 Jun 2023 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 22 Jun 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
DCM tramples woman crossing the road, dies
भमोरा। ग्राम कोहनी प्रतापुर में सड़क पार कर रही एक महिला को डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डीसीएम का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरी ओर भमोरा में 13 जून को हुए सड़क हादसे में घायल सुनील की उपचार के दौरान मंंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम कोहनी प्रतापुर निवासी विमलेश देवी (32) पत्नी गजिंदर बुधवार सुबह सड़क पारकर कर रही थी। सड़क पार करते समय बदायूं से आ रही डीसीएम विमलेश को रौंदती हुई चली गई। हादसे में विमलेश की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर डीसीएम को महेशपुरा रेलवे फाटक के पास पकड़ लिया। सूचना पर भमोरा पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विमलेश देवी के पांच बच्चे हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं भमोरा निवासी सुनील कश्यप (28) 13 जून को सुबह घर से चौराहे पर ठेले का सामान लेने बाइक से जा रहा था तभी बरेली-बदायूं रोड स्थित मस्जिद के सामने सामने से आ रही बाइक से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा, जहां मंगलवार रात सुनील कश्यप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed