{"_id":"670db09873c5829a5a07bb14","slug":"daughters-have-been-on-the-lead-since-last-four-years-captured-261-gold-medals-bareilly-news-c-4-lko1018-501725-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार साल से बढ़त पर बेटियां, कब्जाए 261 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार साल से बढ़त पर बेटियां, कब्जाए 261 स्वर्ण पदक
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में भी बेटियों का जलवा कायम रहा। सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 70 छात्राओं और 24 छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। पूर्व के वर्षों की तरह छात्र-छात्राओं के बीच पदकों का अंतर इस बार भी बना रहा।
स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमोंं के मेधावियों की फेहरिस्त में छात्राएं दबदबा बनाए हुए हैं। बीते चार वर्षों में 347 मेधावियों को पदक दिए गए। इसमें 86 छात्र और 261 छात्राएं हैं। सबसे कम छात्र संख्या (14) 2022 के दीक्षांत में रहीं थी। 19वें दीक्षांत समारोह में 90 मेधावियों में 59 छात्राएं और 31 छात्र शामिल रहे। 20वें दीक्षांत में 70 छात्राएं व 14 छात्र, 21वें दीक्षांत में 62 छात्राएं और 17 छात्र गोल्ड मेडल हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस बार छात्राओं की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई। राज्यपाल ने भी कहा कि अकादमिक क्षेत्र में देशभर की छात्राएं तरक्की कर रही हैं। उन्होंने 21वीं सदी को महिलाओं की सदी कहा।
शोधार्थियों की बढ़ी संख्या
विवि के शोध निदेशालय में पंजीकृत 187 शोधार्थियों को समारोह में उपाधि प्रदान की गई। यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इसमें विगत वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 के दीक्षांत में 77 शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। यह आंकड़ा 2023 में बढ़कर 148 हो गया। 2024 के दीक्षांत में 187 शोधार्थियों को उपाधि दी गई।
विज्ञापन
वर्ष-- -स्वर्ण पदक-- -छात्राएं-- -छात्र
2021-- -90-- -59-- -31
2022-- -84-- -70-- -14
2023-- -79-- -62-- -17
2024-- -94-- -70-- -24
हिमांशु अग्निहोत्री (संवाद)
विज्ञापन
स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमोंं के मेधावियों की फेहरिस्त में छात्राएं दबदबा बनाए हुए हैं। बीते चार वर्षों में 347 मेधावियों को पदक दिए गए। इसमें 86 छात्र और 261 छात्राएं हैं। सबसे कम छात्र संख्या (14) 2022 के दीक्षांत में रहीं थी। 19वें दीक्षांत समारोह में 90 मेधावियों में 59 छात्राएं और 31 छात्र शामिल रहे। 20वें दीक्षांत में 70 छात्राएं व 14 छात्र, 21वें दीक्षांत में 62 छात्राएं और 17 छात्र गोल्ड मेडल हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस बार छात्राओं की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई। राज्यपाल ने भी कहा कि अकादमिक क्षेत्र में देशभर की छात्राएं तरक्की कर रही हैं। उन्होंने 21वीं सदी को महिलाओं की सदी कहा।
विज्ञापन
शोधार्थियों की बढ़ी संख्या
विवि के शोध निदेशालय में पंजीकृत 187 शोधार्थियों को समारोह में उपाधि प्रदान की गई। यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इसमें विगत वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 के दीक्षांत में 77 शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। यह आंकड़ा 2023 में बढ़कर 148 हो गया। 2024 के दीक्षांत में 187 शोधार्थियों को उपाधि दी गई।
विज्ञापन
वर्ष
2021
2022
2023
2024
हिमांशु अग्निहोत्री (संवाद)