फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daniya Khan married her Hindu lover in the temple, told her father that her life was in danger

Bareilly News: दनिया खान ने मंदिर में हिदू प्रेमी से की शादी, पिता से बताया जान को खतरा

Sun, 23 Feb 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Daniya Khan married her Hindu lover in the temple, told her father that her life was in danger
बरेली। मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू प्रेमी से शादी कर ली। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है। उसने अपने परिवार से जान का खतरा जताते हुए पुलिस केस वापस लेने की मांग की। युवती के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी सुहैन रजा की बेटी दनिया खान (20) पांच फरवरी को रात आठ बजे घर से चली गई थीं। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं लगा। पिता ने प्रेमनगर थाने में छह फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें सुभाष नगर के हर्षित यादव और अन्य को नामजद किया गया था। अब दनिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह अपने पिता से केस वापस लेने के लिए भी कह रही है। वह कह रही है कि मैं जहां भी हूं, खुश हूं। पांच फरवरी को रात आठ बजे अपनी मर्जी से निकली थी। वह अपने पिता का नाम लेकर कह रही है कि अगर मेरी जान को कोई खतरा होता है तो उसके पिता और वह पुलिस कर्मी जिम्मेदार होंगे जो उसके पिता से मिले हुए हैं।
विज्ञापन

दनिया की मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी है। वह मंदिर में अपने प्रेमी से शादी की बात कह रही है। एक वीडियो में दनिया ट्रोल करने वालों को भी जवाब दे रही है। वह कह रही है कि उसके माता-पिता ने उसे अच्छी परवरिश दी है। अगर किसी को कुछ कहना है तो मुझसे कहो, मेरे परिवार को इसमें मत घसीटो। यह वीडियो कार में बैठकर बनाया गया है। वहीं एक और वीडियो में वह किसी होटल के कमरे में बैठी हुई दिख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed