{"_id":"674280dc69c68549fe002850","slug":"dalchand-made-wealth-worth-crores-from-opium-smuggling-bareilly-news-c-4-lko1064-527189-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डालचंद ने अफीम की तस्करी से बनाई करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डालचंद ने अफीम की तस्करी से बनाई करोड़ों की संपत्ति
विज्ञापन
बरेली। भमोरा के गांव मिलक का रहने वाला डालचंद बेहद शातिर है। शराब तस्करी में वह कई बार जेल भी जा चुका है। अचानक चोला बदल लिया। दूधिये के वेश में स्कूटी से अफीम की तस्करी शुरू कर दी। इससे उसने इज्जतनगर और बारादरी थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली है। पुलिस के हाथ लगे दो तस्करों से पूछताछ में डालचंद और वीरपाल के नाम प्रकाश में आए हैं। दोनों ही झारखंड से अफीम लाकर बरेली व आसपास के इलाके में खपाते हैं। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।
इज्जतनगर पुलिस ने शुक्रवार को विलयधाम के पास से भमोरा चाड़पुर निवासी गनपत और चकरपुर निवासी सुमित वर्मा को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वीरपाल और डालचंद उन्हें झारखंड से अफीम लाकर देते हैं। उनके इशारे पर दोनों आसपास के इलाके में अफीम खपाते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों डालचंद के खास गुर्गे हैं।
अफीम की तस्करी से डालचंद ने डेलापीर इलाके में पांच-छ़ह बड़े मकान बना लिया है। संजयनगर में भी उसके तीन मकान हैं। अपने गांव में भी डालचंद ने करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है। शहर की एक मंडी में उसके बेटे की एक आढ़त भी है। सूत्रों के मुताबिक डालचंद आढ़त की आड़ में अफीम की तस्करी करता है। मंडी में आने वाले ट्रकों के जरिये वह झारखंड से अफीम लाकर दूसरे राज्यों में भेजता है। इज्जतनगर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डालचंद पर शिकंजा कसा तो भमोरा क्षेत्र के बड़े तस्करी गिरोह का भांडा फूट सकता है। अमर उजाला ब्यूरो