{"_id":"6b0c91cac0f75cfc500571c0","slug":"daily-traffic-congestion-is-becoming-a-headache-in-aliganj-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5530-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलीगंज में हर रोज जाम बन रहा सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलीगंज में हर रोज जाम बन रहा सिरदर्द
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद दिन में प्रवेश करते हैं बड़े वाहन, नहीं होती है कार्रवाई
गुलड़िया। कस्बा अलीगंज में अव्यवस्था के कारण हर रोज जाम लग रहा है। रोक-टोक न होने से अब यह लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। प्रतिबंध के बावजूद दिन में कस्बे में बड़े वाहन प्रवेश करते हैं। इससे लोग घंटों जाम से जूझते रहते हैं। बावजूद, इसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सिरौली से वाया अलीगंज होकर बरेली को जाने वाला मुख्य रास्ता है। इस रास्ते से होकर दिनभर में हजारों की संख्या में छोटे और बड़े वाहन निकलते हैं, जबकि जिला मुख्यालय जाने वाले लोग भी उसी रास्ते से होकर निकलते हैं। कस्बा अलीगंज में रास्ता काफी संकरा होने के कारण एक बार में एक ही वाहन निकल पाता है। यदि सामने से कोई दूसरा वाहन आ जाए तो जाम लग जाता है।
पिछले दिनों जाम के हालातों को देखते हुए थाना पुलिस ने कस्बे के दोनों छोरों पर पुलिस तैनात कर दी थी। दिन में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया था, लेकिन पुलिस अब भी मौजूद तो रहती है, लेकिन बड़े वाहन दिन में भी बेरोक-टोक कस्बे में घुस जाते हैं। राहगीरों ने बताया कि कस्बे में जगह-जगह सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बीच वाहन रुक-रुक कर गुजरते रहते हैं। दस मिनट की यात्रा के लिए उन्हें आधे से एक घंटे तक लग जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
जाम से निपटने के लिए बनाएंगे वैकल्पिक व्यवस्था : सीओ
सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि अलीगंज कस्बे में रास्ता काफी संकरा है। कुछ व्यापारी भी अपनी दुकान का सामान बाहर निकाल कर फैला लेते हैं, जिससे समस्या पैदा हो रही है। दोनों तरफ पुलिस भी तैनात रहती है। जाम से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाएंगे।