{"_id":"60e352ad8ebc3e297d420c63","slug":"dacoity-case-in-thieving-bareilly-news-bly4520983181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी में दर्ज किया डकैती का मुकदमा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी में दर्ज किया डकैती का मुकदमा, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर इलाके में स्कूल वैन ड्राइवर जुगल किशोर शर्मा के घर में हुई डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ तृतीय साद मियां खान का इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
इज्जतनगर के गांव अब्दुल्लापुर माफी में रहने वाले जुगल किशोर शर्मा के घर शुक्रवार रात करीब तीन बजे पांच बदमाश घुस गए। आहट होने पर वह जाग गए तो बदमाशों ने उन्हें असलहों के बल पर कब्जे में ले लिया। शोर मचाने पर पत्नी प्रेमलता शर्मा और बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उन्हें न बोलने की हिदायत दी। इसके बाद जुगल किशोर को बंधक बनाकर बदमाश अलमारी में रखे 22 हजार रुपये और कुछ जेवरात लूटकर फरार हो गए। उनकी सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उनके बयान दर्ज करके वीडियो भी बनाया। थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन शाम को वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो बैरियर दो चौकी के प्रभारी ने उन पर दबाव बनाया और चोरी की तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। वह चौकी इंचार्ज से डकैती की बात कहते रहे लेकिन उन्होंने एक न सुनी। सोमवार को यह मामला मीडिया में प्रकाशित हुआ तो एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इसका संज्ञान लेते हुए सीओ तृतीय साद मियां खान को जांच करने के निर्देश दिए हैं।