{"_id":"5f496b778ebc3e4103684727","slug":"dabangas-beat-up-when-a-sc-youth-opened-a-haircutting-salon-bareilly-news-bly417743824","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के युवक ने हेयर कटिंग सैलून खोला तो दबंगों ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के युवक ने हेयर कटिंग सैलून खोला तो दबंगों ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आपसी झगड़ा बताकर दोनों पक्षों का कर दिया चालान
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के करेली में अनुसूचित जाति वर्ग के युवक ने दबंगों पर मारपीट कर उसके हेयर कटिंग सैलून में आग लगाने की धमकी देने का वीडियो वायरल किया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि झगड़ा दो दुकानदारों के बीच व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का है।
करेली गांव में लॉकडाउन के कारण मुंबई से लौटे अनुसूचित जाति के युवक ने गांव में ही बाल काटने की दुकान खोली तो हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और दुकान में आग लगाने की धमकी दी। युवक ने इसका वीडियो वायरल कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस को मौके पर जाकर पता लगा कि किसी दबंग ने अनुसूचित जाति के युवक को परेशान नहीं किया है, बल्कि उसके पड़ोस में एक मुस्लिम युवक की बाल काटने की दुकान है। इन्हीं दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।