{"_id":"6889fc82c342c5405b009929","slug":"cyber-fraud-was-done-by-sending-apk-file-on-whatsapp-in-the-name-of-vehicle-challan-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाहन चालान का मैसेज भेज ठगी कर रहे साइबर ठग, बरेली में एसी कारोबारी के खाते से उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाहन चालान का मैसेज भेज ठगी कर रहे साइबर ठग, बरेली में एसी कारोबारी के खाते से उड़ाई रकम
Wed, 30 Jul 2025 04:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:35 PM IST
सार
साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। बरेली में साइबर ठगों ने वाहन चालान के नाम से एपीके फाइल भेजकर एसी कारोबारी के खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नामी एसी कारोबारी को वाहन चालान का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन पर एपीके फाइल भेज दी। इसके बाद कारोबारी के खाते से धड़ाधड़ रुपये कटने शुरू हो गए। रात में वह मोबाइल स्विच ऑफ कर एसएसपी आवास पहुंचे तो साइबर सेल ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी विक्रम गुप्ता का एमसीआई प्लाजा में एसी शोरूम है। विक्रम गुप्ता ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि आपके वाहन का चालान हुआ है। एसपी ट्रैफिक चालान लिखी एपीके फाइल को उन्होंने विवरण देखने के लिए खोला तो मोबाइल फोन हैंग हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: सात गोलियां खाकर भी न डिगे, अब कान पकड़कर उठक-बैठक... बेहद गरीब परिवार में जन्मे चर्चित IAS रिंकू की कहानी
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल फोन पर दनादन ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। पहली बार में ही उनके एक खाते से 1.79 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने मोबाइल फोन स्विच ऑफ किया और एसएसपी कैंप कार्यालय के साइबर सेल पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई तो जांच शुरू हुई।